Kuber Aarti - Jai Kuber Bhagwan

Udit Narayan Tiwari

ॐ जय कुबेर भगवान, स्वामी जय कुबेर भगवान
देव कोष के स्वामी, देव कोष के स्वामी
देदो धन बल ज्ञान
ॐ जय कुबेर भगवान

पिता विश्रवा तुम्हरे, देववर्णिनी माँ
स्वामी देववर्णिनी माँ
भद्रा पत्नी तुम्हारी, भद्रा पत्नी तुम्हारी
अलका पुरी धामा
ॐ जय कुबेर भगवान

सिर पर छत्र विराजे, नेवले पर राजे
स्वामी नेवले पर राजे
यक्षों के राजेश्वर, यक्षों के राजेश्वर
सिंहासन साजे
ॐ जय कुबेर भगवान

हाथ गदा धन घट है, पीताम्बर धारी
स्वामी पीताम्बर धारी
अद्भुत रूप तुम्हारा, अद्भुत रूप तुम्हारा
छवि लागे प्यारी
ॐ जय कुबेर भगवान

उत्तर वास तुम्हारा, लोकपाल तुम ही
स्वामी लोकपाल तुम ही
धन व्यापार के स्वामी, धन व्यापार के स्वामी
भक्ति करें सबही
ॐ जय कुबेर भगवान

शिव भक्तों में तुम्हरी, महिमा है न्यारी
स्वामी महिमा है न्यारी
नव निधि के तुम दाता, नव निधि के तुम दाता
सब विधि सुखकारी
ॐ जय कुबेर भगवान

दीपावली पर पूजन, जो जन हैं करते
स्वामी जो जन हैं करते
धन रक्षक कुबेर जी, धन रक्षक कुबेर जी
मंगल हैं करते
ॐ जय कुबेर भगवान

श्री कुबेर जी की आरती, जो कोई जन गावे
स्वामी निस दिन पढ़ गावे
धन में वृद्धि होवे, धन में वृद्धि होवे
सुख संपति पावे
ॐ जय कुबेर भगवान

ॐ जय कुबेर भगवान, स्वामी जय कुबेर भगवान
देव कोष के स्वामी, देव कोष के स्वामी
देदो धन बल ज्ञान
ॐ जय कुबेर भगवान, ॐ जय कुबेर भगवान, ॐ जय कुबेर भगवान

Curiosidades sobre a música Kuber Aarti - Jai Kuber Bhagwan de Sadhana Sargam

De quem é a composição da música “Kuber Aarti - Jai Kuber Bhagwan” de Sadhana Sargam?
A música “Kuber Aarti - Jai Kuber Bhagwan” de Sadhana Sargam foi composta por Udit Narayan Tiwari.

Músicas mais populares de Sadhana Sargam

Outros artistas de World music