Koi Chupke Se Aake

Gulzar, Kanu Roy

कोई चुपके से आके
सपने सुलाके मुझको जगाके बोले
कि मैं आ रहा हूँ
कौन आये ये मैं कैसे जानूँ
कोई चुपके से आके
सपने सुलाके मुझको जगाके बोले
कि मैं आ रहा हूँ
कौन आये ये मैं कैसे जानूँ
कोई चुपके से आके

दूर कहीं बोले पपीहा
पिया आ मौसम सुहाना
तरसे है कोई यहाँ
आ भी जा करके बहाना
कौन सा बहाना कैसा बहाना
कितना मुश्किल है ये बताना
देखो फिर भी कोई भा रहा है
कौन भाये ये मैं कैसे जानूँ
कोई चुपके से आके
सपने सुलाके मुझको जगाके बोले
कि मैं आ रहा हूँ
कौन आये ये मैं कैसे जानूँ
कोई चुपके से आके

प्यासा है दिल का गगन
प्यार की अग्नि जलाये
पलकों में क़ैद है सावन
होंठों तक बात ना आये
बात आते आते रात हो गयी
चाहों की बारात छोड़ गयी साथ
बात आते आते हो गयी रात
इतनी रात गये कैसे गाऊँ
देखो फिर भी कोई गा रहा है
कौन गाये ये मैं कैसे जानूँ (हा हा हा)
कोई चुपके से आके
सपने सुलाके मुझको जगाके बोले
कि मैं आ रहा हूँ
कौन आये ये मैं कैसे जानूँ (हा हा हा)

Curiosidades sobre a música Koi Chupke Se Aake de Geeta Dutt

Quando a música “Koi Chupke Se Aake” foi lançada por Geeta Dutt?
A música Koi Chupke Se Aake foi lançada em 1947, no álbum “Evergreen Hits Of Geeta Dutta”.
De quem é a composição da música “Koi Chupke Se Aake” de Geeta Dutt?
A música “Koi Chupke Se Aake” de Geeta Dutt foi composta por Gulzar, Kanu Roy.

Músicas mais populares de Geeta Dutt

Outros artistas de Film score