Mori Atariya Pe Kaga Bole

Bharat Vyas, Madan Mohan

मोरी अटरिया पे कागा बोले
मोरा जिया डोले
कोई आ रहा है
मोरी अटरिया पे कागा बोले
मोरा जिया डोले
कोई आ रहा है

मोरे मन में उठी है उमंग रे
ओ मोरा फड़के है बाँया अंग रे
मोरे मन में उठी है उमंग रे
ओ मोरा फड़के है बाँया अंग रे
मोरे मन की मुरलिया पे हौले-हौले
सुर खोले-खोले
कोई गा रहा है
मोरी अटरिया पे कागा बोले
मोरा जिया डोले
कोई आ रहा है

आज बगिया में आई बहार रे
ओ मेरे जीवन में सोलाह सिंगार रे
हो मेरे जीवन में सोलाह सिंगार रे
मोरे कान में गुन-गुन बोले-बोले
रस घोले-घोले
कोई गा रहा है
मोरी अटरिया पे कागा बोले
मोरा जिया डोले
कोई आ रहा है

मोरे माथे पे कुमकुम की बिन्दिया
आज लूँगी न पल भर मैं निंदिया
मोरे माथे पे कुमकुम की बिन्दिया
आज लूँगी न पल भर मैं निंदिया
घर में ठण्दी हवा मस्त डोले
घूँघट पट खोले
जिया लहरा रहा है
मोरी अटरिया पे कागा बोले
मोरा जिया डोले
कोई आ रहा है

Músicas mais populares de मीना कपूर

Outros artistas de Film score